फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बाबैन में किसान विश्रामगृह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास जल्द : हरपाल कौर

बाबैन में किसान विश्रामगृह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास जल्द : हरपाल कौर

Sat, 18 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाबैन में किसान विश्रामगृह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास जल्द : हरपाल कौर
बाबैन में किसान विश्रामगृह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास जल्द : हरपाल कौर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल कौर ने कहा कि बाबैन अनाजमंडी में किसान विश्रामगृह और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। हरपाल कौर बाबैन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा बेरोजगार युवाओं को योग्यता और प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान किए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल व लाडवा हल्का विधायक के नेतृत्व में गांवों में विकास कार्य जोरों पर चल रहा है गांवों की सभी गलीयों को पक्का करने का काम जोरों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक के द्वारा लाडवा हलके के सभी गावों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इनसे गांवों और शहरों में होने वाली घटनाओं पर रोक लग सकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिससे किसानों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांवों में विकास करवाया जा रहा है। इससे भी किसी भेदभाव के विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जनता के हित में अनेक कल्याणकारी फैसले लिए हैं। गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल प्रधान सुरेश कश्यप, विकाश शर्मा जालखेड़ी, राज कुमार बेदी, रामनरायण मदान, गुरचरण सिंह, मदन, प्रवीन, सोमपाल राणा, हरपाल, अजय, नरेंद्र, राजकुमार सैनी, बचना राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed