{"_id":"6646a58d082bbf1b06099334","slug":"11-kundiya-shivshakti-mahayagya-started-with-grand-kalash-yatra-in-bishangarh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-118220-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बिशनगढ़ में भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ 11 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बिशनगढ़ में भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ 11 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिवशक्ति जनकल्याण सेवा समिति, बिशनगढ़ द्वारा झांसा रोड स्थित गांव बिशनगढ़ में वीरवार को जनकल्याणार्थ 11 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ अनुष्ठान कलश यात्रा और काष्ठ घर्षण से अग्नि प्रकट करके विधिविधान से आरंभ हुआ। राज राजेश्वरी भगवती मां त्रिपुर सुंदरी के आशीर्वाद से गांव बिशनगढ़ के शिव मंदिर के समीप चौपाल के सामने यह अनुष्ठान 23 मई तक त्रिपुरा पीठाधीश्वर यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज के पावन सान्निध्य में चलेगा।
23 मई तक प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक पूजन व हवन होगा, जिसमें मुख्य यजमानों के साथ-साथ आमजन आहुतियां देंगे। इसी के साथ-साथ श्रीमद्भागवत कथा का समय भी प्रतिदिन दोपहर बाद तीन से सायं छह बजे तक रखा गया है। अनुष्ठान का मुख्य आयोजन दिव्य महाआरती प्रतिदिन देर सायं आठ बजे आरंभ होगी जोकि लगभग ढाई घंटे तक चलेगी और 23 मई को पूर्णाहुतियों के साथ शिवशक्ति महायज्ञ संपन्न होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश मौदगिल, मुख्य यजमान सुरेश सैनी और नरेश सैनी ने बताया कि शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर से आयोजन स्थल तक 251 कलशधारी महिलाओं की शोभायात्रा आयोजित की गई। इसके पश्चात पूरे गांव एवं यज्ञशाला की परिक्रमा के बाद हवन कुंड के पूजन के साथ-साथ देवी-देवताओं का आह्वान एवं अनुष्ठान आरंभ हुआ। पूजन के दौरान काष्ठ घर्षण से अग्नि प्रकट की गई। अग्निदेवता को हवन कुंड में विराजित करके यज्ञ आरंभ हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमानों ने देव पूजन में हिस्सा लिया। इससे पूर्व बुधवार देर सांय मेंहदी रस्म हुई जिसमें महिलाओं ने मां त्रिपुर सुंदरी की प्रसन्नार्थ हाथों में मेंहदी रचाई। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य शंभू प्रसाद, महासचिव रमेश शर्मा, गोपाल शर्मा, रघुवीर सैनी, शिवप्रकाश, योगेश, खलींदाराम, रजत सैनी, कमलजीत, अनिकेत सैनी, शेर सिंह शेरा और हरिचंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ब्राह्मण, संत और महिलाएं शामिल हुई।