{"_id":"68c485790cf8426563067dd6","slug":"10th-ayurveda-day-will-be-celebrated-on-23rd-at-shri-krishna-ayush-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-141989-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 23 को मनाया जाएगा 10वां आयुर्वेद दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 23 को मनाया जाएगा 10वां आयुर्वेद दिवस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 23 को 10वां आयुर्वेद दिवस उत्साह से मनाया जाएगा जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए रखी गई है।
कार्यक्रम में गृहिणियों के लिए विशेष आयोजन होगा जिसमें उन्हें आयुर्वेदिक जीवनशैली और घरेलू स्वास्थ्य उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कुलपति प्रो. धीमान ने बताया कि इस पूरे आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पांच समितियां गठित की गई हैं, जो अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगी।
कुलपति ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन न केवल आयुर्वेद के महत्व को उजागर करेगा बल्कि छात्रों, गृहणियों और समाज के हर वर्ग तक आयुर्वेदिक जीवनशैली का संदेश पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर आयोजित बैठक में कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र कुमार तोमर, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. जितेश कुमार पंडा, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला समेत सभी फैकल्टी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।