फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10584 candidates will appear for HCS exam on 11th February, 41 centers created

Kurukshetra News: एचसीएस के लिए 11 फरवरी को 10584 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, बनाए गए 41 केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
10584 candidates will appear for HCS exam on 11th February, 41 centers created
कुरुक्षेत्र। ​अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त शांतनु शर्मा। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जिले में 11 फरवरी को एचसीएस (पूर्व ब्र.) और अन्य संबद्ध सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे और सायं के सत्र में तीन बजे से पांच बजे तक होगी। जिले में कुल 10584 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 26 जगहों पर 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 13 सिंगल केंद्र, 11 डबल केंद्र और दो ट्रिपल केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए बुधवार को जिला उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र से 500 मीटर दूर पार्किंग होगी तथा केंद्र के आसपास फोटोस्टेट की मशीन बंद रहेंगी। परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड, दो पैन और एक ओरिजनल आईडी साथ लेकर आनी होगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह समय रहते अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लें तथा सभी तैयारियों को पूरा कर ले। परीक्षा केंद्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे की जांच जरूर कर लें, इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एचपीएससी की सदस्य ममता यादव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 11 फरवरी को होने वाली परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होगी तथा सभी ड्यूटी देने वाले अधिकारी और कर्मचारी एचपीएससी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को पूरी तरह परीक्षा में लागू करवाएंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में डेढ़ घंटा पहले प्रवेश की अनुमति होगी और परीक्षा के समय से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। संबंधित परीक्षा केंद्रों में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो तथा हर कमरे में दीवार पर घड़ी जरूर लगी होनी चाहिए। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि 11 फरवरी की परीक्षा से संबंधित सभी कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। जिले में 30 नाके और 45 ट्रैफिक प्वाइंट बनाए गए हैं। इस परीक्षा के नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद अशोक मुंजाल ने परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियों को अधिकारियों के साथ साझा किया। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र पाल, एचपीएससी से प्रीतम, संजीव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed