{"_id":"61f6ec2c5284a9091e734624","slug":"103-new-infected-found-including-ent-specialist-kurukshetra-kurukshetra-news-knl97499625","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएनटी विशेषज्ञ समेत 103 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएनटी विशेषज्ञ समेत 103 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
युवक की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती महिला स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में रविवार को जिला अस्पताल के कान, नाक व गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ सहित 103 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें दो मासूमों, 16 विद्यार्थी और विदेश से लौटे छह यात्री भी शामिल हैं। वहीं कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के सैंपलों की रिपोर्ट समय पर न मिलना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक विदेश से लौटे कोरोना संक्रमित 144 यात्रियों में से 103 के जीनोम सीक्वेंसिंग (सैंपल) ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए दिल्ली भेजे हैं। समय पर रिपोर्ट न आना स्वास्थ्य विभाग के लिए सिर दर्द बना हुआ है। सात जनवरी को अंतिम रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद विदेश से वापस कुरुक्षेत्र पहुंचे कोरोना संक्रमित कुल 144 में से 103 के जीनोम सीक्वेंसिंग सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग को मिली 12 सैंपलों की रिपोर्ट में 10 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी, जबकि दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उधर, रविवार को आरटी पीसीआर व रैपिड एंटीजन के 400 सैंपलों की रिपोर्ट में जिला अस्पताल के कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ सहित 103 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो मासूमों, 16 विद्यार्थी और विदेश से लौटे छह यात्री भी शामिल हैं। जिले में अब 563 एक्टिव मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 25 हजार 835 तक पहुंच गया है। इनमें से 24 हजार 902 मरीज रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल 488 मरीजों को होम आइसोलेट करने के साथ-साथ 75 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तीसरी लहर में मासूम सहित 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी तक लिए गए 659212 में से 632179 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 96.39 फीसदी पर और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.93 फीसदी पर पहुंच गया है। रविवार को भी आई आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 400 सैंपलों की रिपोर्ट में 103 व्यक्तियों की कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, 208 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया हैै।
विदेशों से लौटे 201 यात्री नहीं हुए ट्रेस
अभी तक कुरुक्षेत्र में 5346 यात्री विदेश से वापस लौटे हैं। इनमें से 2977 यात्री हाई रिस्क और 2369 यात्री अन्य देशों से वापस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 4997 यात्रियों को ट्रेस किया गया, लेकिन इनमें से अभी तक 349 यात्रियों को विभाग ट्रेस नहीं कर पाया।
स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौट रहे कोरोना संक्रमित मरीजों का जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेज रहा है। वहां जांच करने के बाद कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि की जाती है, लेकिन यहां वर्क लोड ज्यादा होने के कारण रिपोर्ट में थोड़ी देरी हो रही है। विभाग ने अभी तक 103 सैंपल भेजे हैं। इनमें से 10 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। आरटी पीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज को 8वें दिन डिस्चार्ज किया जा रहा है। - डॉ. जगमेंद्र मलिक, अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी।