{"_id":"5c6ef929bdec220bb35c3fbb","slug":"101550776617-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल और बाइक चोरी के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल और बाइक चोरी के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
- मोबाइल फोन दुकान शटर काटकर की थी चोरी
- डेढ लाख के मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने रेलवे रोड निवासी एक युवक को चोरी के 31 मोबाइल फोन व अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से बरामद मोबाइल फोनों की कीमत डेढ़ लाख के करीब बताई जा रही है।
थानेसर थानाक्षेत्र के बीर पिपली निवासी अलीम की मोबाइल फोन की दुकान है। बीती दस फरवरी को उसकी दुकान का शटर तोड़कर चोर ने दर्जनों मोबाइल फोन, डाटा केवल, चार्जर, पावर बैंक एवं रिपेयरिंग का सामान पार कर दिया। पुलिस ने इसी मामले में मामला दर्ज करके जांच आरंभ की। गत दिवस अपराध शाखा के हवलदार हरप्रीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर रविंद्र उर्फ रिक्की निवासी रेलवे रोड को दबोचा। पुलिस की पड़ताल में रिक्की ने पिपली की मोबाइल की दुकान से चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने उसके पास से 31 पुराने मोबाइल (कीमत करीब 1. 25 हजार रुपये), मोबाइल चार्जर, डाटा केवल, पॉवर बैंक आदि बरामद किया। उसने एक बाइक चोरी की बात भी कबूली। इस चोरी में बीड गांव निवासी प्रशांत उर्फ प्रभात भी शामिल रहा। इसके बाद पुलिस ने प्रशांत को भी गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद करा दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को कारागार में भेज दिया है।