फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   थानेसर हल्के के 52 गांवों को नवम्बर माह से मिलेगी 24 घंटे बिजली:सुधा

थानेसर हल्के के 52 गांवों को नवम्बर माह से मिलेगी 24 घंटे बिजली:सुधा

Fri, 15 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
थानेसर हल्के के 52 गांवों को नवम्बर माह से मिलेगी 24 घंटे बिजली:सुधा
कुरुक्षेत्र । पिपली गीता द्वार से केयू थर्ड गेट तक कुरुक्षेत्र की सड़क के सौंदर्यीकरण पर 42 करोड़ खर्च होंगे और नवंबर से थानेसर हलका के 52 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा साढ़े चार करोड़ के सरस्वती पुल और 9 करोड़ 67 लाख से बनने वाले पांच मंजिला लघु सचिवालय की 3 परियोजनाओं का शुभारंभ रविवार 17 जून को होगा है। यह दावा थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत नवंबर माह से थानेसर हलके के 52 गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार की इस योजना से थानेसर हलका के सभी गांव शहर दुधिया रोशनी जगमगाएंगे। सुधा शुक्रवार को देर सायं सर्किट हाउस में शहर के विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने सर्किट हाउस में ही खुला दरबार लगाकर 100 से ज्यादा लोगों की विभिन्न विभागों से संबंधित समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि पिपली से थर्ड गेट तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य पर 42 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस निर्माण कार्य को टेंडर की शर्तो के अनुसार 17 जून 2018 से शुरू करके डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना के शुरु होने से लोगों को कोई परेशानी ना हो पहले एक तरफ के मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को ही 4 करोड़ 50 लाख की लागत से झांसा रोड़ पर बनने वाले सरस्वती पुल और 9 करोड़ 67 लाख की लागत से बनने वाले लघु सचिवालय के तृतीय ब्लाक के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इन परियोजनाओं को भी 30 नवंबर 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा 39 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलएनजेपी के नये अस्पताल की 15 करोड़ की लागत से बनने वाली इमारत का निर्माण कार्य और 12 करोड़ रुपये की लागत से गांव पलवल में बनने वाले राजकीय महिला कालेज पलवल का निर्माण कार्य दिसंबर 2018 में पूरा कर लिया जाएगा। इन परियोजनाओं के अतिरिक्त 4 करोड़ 50 लाख की लागत से गांव बारना में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य भी दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए है कि एक माह के अंदर शहर की नई सीवरेज लाईन को शुरू करना सुनिश्चित करेंगे और बाकी निर्माण कार्यों को तेजी के साथ पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवंबर 2018 तक थानेसर हलके के सभी गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, इस निर्धारित योजना तक बिजली विभाग के अधिकारी लाइन बिछाने, मीटर बाहर निकालने और तमाम औपचारिकताओं को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर डीएसपी गुरमेल सिंह, डीएसपी राज सिंह, वन विभाग के अधिकारी संदीप सैनी, एक्सईन अमित मनौचा, एक्सईन जेपी काम्बोज, एक्सईन एमएल जिंदल, ईओ नप बीएन भारती, सचिव केएल भटला, एमई ईश्वर वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसातों से पहले नालों की सफाई के दिए आदेश
विधायक सुभाष सुधा ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईन जेपी काम्बोज को विभागीय नालों 15 दिनों के अंदर और नगर परिषद के अधिकारियों को 1 महीने के अंदर नाले व नालियों की सफाई करने के आदेश दिए। इतना ही नहीं नप को 50 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाने के आदेश दिए।

नए बाईपास का सर्वे पूरा, मंत्रालय के पास पहुंची फाइल
विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर से लाडवा रोड तक बनने वाले बाईपास के लिए फाइनल सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस फाइल को राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार मंत्रालय के पास भेज दिया गया है। इस प्रोजेक्ट पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed