{"_id":"5acd07774f1c1b4c3e8b4683","slug":"101523386231-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया धर्मनगरी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया धर्मनगरी का दौरा
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक शौचालय का रखा नींवपत्थर, जेसीआई बनाएगी पब्लिक टॉयलेट
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित हाथी ने धर्मनगरी का दौरा किया। वे जेसीआई के जोन-10 के अंतर्गत आने वाले कुरुक्षेत्र सहित सभी 35 चैप्टरों का दौरा करने के लिए हरियाणा पहुंचे थे। उन्होंने वर्ष 2018 में जेसीआई की अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संस्था द्वारा निर्धारित किए गए जनहित कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया । हाथी ने कहा कि इस वर्ष जेसीआई द्वारा सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाने, सरकारी स्कूलों में आरओ सिस्टम लगवाने, विभिन्न स्थानों पर पौध रोपण करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने जैसे प्रमुख प्रोजेक्टों को प्रमुखता से किया जाएगा। उन्होंने जेसीआई कुरुक्षेत्र द्वारा निर्मित बस क्यू शैल्टर, जेसीआई चौक का निरीक्षण करने के साथ ब्रह्म सरोवर, भद्रकाली मंदिर, ज्योतिसर आदि का भी अवलोकन किया। इस बैठक के प्रोजेक्ट निदेशक ज्वैल सिंगला ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से सभी सदस्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार पैदा हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंगला, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र गोयल ने संस्था की नीतियों से अवगत कराया और अधिक से अधिक जनहित कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं रेलवे रोड पर विश्वकर्मा धर्मशाला के सामने जेसीआई द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसका नींवपत्थर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रखा। इस अवसर पर पूर्व जोन अध्यक्ष मुकेश पाहवा, संस्था के सचिव दीपक चोपड़ा, गुरसेवक सिंह, किरण तनेजा, जसपाल नैन, राकेश मित्तल, पंकज चौधरी, विशु सहगल, चंद्रेश अरोड़ा, मनोज परुथी, रणवीर विर्क, दीपक अदलखा, विकास आनंद, ललित आनंद, विजय बजाज, रविंद्र सिंगला, प्रवीन ग्रोवर, डॉ. मनीष मदान, विवेक भारद्वाज डब्बू, नवीन परुथी, आशीष मल्होत्रा, डॉ. राजेश वधवा, ममता खोसला, डॉ. माधविका मदान, आशु विरमानी, रजनी अरोड़ा, पूनम परुथी, रीना मित्तल, डॉ. उपासना मेहता सहित सभी सदस्य मौजूद थे।
वर्ल्ड कांग्रेस के लिए दिया निमंत्रण
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित हाथी ने जेसीआई के सभी सदस्यों को इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर में गोवा में आयोजित होने वाली जेसीआई वर्ल्ड कांग्रेस में भाग लेने का भी निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ल्ड कांग्रेस में 124 देशों से जेसीआई के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा उन्होंने दिसंबर में जयपुर में आयोजित होने वाली नेशनल नेटकॉन में भाग लेने के लिए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया।