{"_id":"5aca66764f1c1be56b8b476f","slug":"101523213942-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसएससी घोटाले में सरकार का पूरा हाथ: सुमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसएससी घोटाले में सरकार का पूरा हाथ: सुमित
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसएससी घोटाले में सरकार का पूरा हाथ: सुमित
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि एचएसएससी में सामने आए घोटाले में सरकार का पूरा हाथ है। पिछले दिनों पिहोवा में पालिका प्रधान पद की खरीद को लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियो भी वायरल हुई थी परंतु सरकार अभी भी अपनी दागदार छवि को साफ दिखाने की कोशिश कर रही है। सुमित 18 अप्रैल को दिल्ली में सीएम अंरविद केजरीवाल से होने वाली मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि नौकरियों में हो रहे धांधली व भ्रष्टाचार की जानकारी पहले से ही सीएम को थी। सरकार के कार्यकाल के दौरान नौकरियां को बेचा जा रहा है। पंचकूला पुलिस का कहना है कि पुलिस पिछले आठ महीने से आरोपियों के फोन टेप कर रही थी। इसका मतलब यह हुआ कि इस सारे मामले की सारी जानकारी सीएम को थी। लेकिन फिर भी उन्होंने चेयरमैन को तीन साल के कार्यकाल को बढ़ा दिया। इस पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष एजेंसी से करवाई जाए। इस मौके पर विकास तंगोली, नितिन, अंकुर, रमेश, विजय कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।