फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चार घंटे की बैठक में लिखित में हुआ समझौता तो चला रोडवेज का चक्का

चार घंटे की बैठक में लिखित में हुआ समझौता तो चला रोडवेज का चक्का

Thu, 07 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
चार घंटे की बैठक में लिखित में हुआ समझौता तो चला रोडवेज का चक्का
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने बुधवार देर सांय चक्का जाम किया तो अधिकारियों व कर्मियों के बीच करीब 4 घंटे तक बैठक हुई, जिसमें लिखित में समझौता हुआ तो रोडवेज का चक्का भी चलने लगा। इसके साथ ही कर्मचारियों ने अल्टीमेटम भी दिया कि तय किए गए समय के दौरान उनकी मांगें समझौते के अनुसार पूरी नहीं हुई तो वे फिर से बिना कोई नोटिस दिए चक्का जाम कर देंगे।

वीरवार सुबह हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें बुधवार को चक्का जाम होने के बाद देर रात तक कमेटी के राज्य प्रधान वीरेंद्र सिंह धनखड़ एवं अन्य पदाधिकारियों तथा विभाग के अधिकारियों के बीच चलती रही बैठक को लेकर चर्चा की गई। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेश गोयल, आल रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नवीन शर्मा तथा यूनियन सचिव सुरेंद्र सिंह बाजवा वरणजीत सिंह ने बताया कि उनकी मांगों में डिपो के सभी चालक व परिचालकों का पिछले 10 माह का ओवरटाइम का भुगतान नए स्केल से करना, सभी कर्मशाला कर्मियों, चालक- परिचालक, निरीक्षक व उपनिरीक्षक को कंफर्म करना आदि मांगों को लेकर समझौता हुआ है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस समझौते के तहत सभी कर्मियों ने जाम खोलने पर समर्थन किया लेकिन निर्णय लिया कि तय सीमा में उनकी समझौते अनुसार मांगें पूरी नहीं की गई तो फिर बिना नोटिस दिए ही चक्का जाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी अधिकारियों की होगी। बैठक में प्रेम सिंह चोरकारसा, माया राम उनियाल, सुरेंद्र बारवा, रणजीत करोड़ा, नरेंद्र पांचाल, सुखदेव सिंह, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed