फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केयू रणवीर हास्टल में हुड़दंग, तीन छात्रों पर कार्रवाई 21-11-20

केयू रणवीर हास्टल में हुड़दंग, तीन छात्रों पर कार्रवाई 21-11-20

Wed, 30 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
केयू रणवीर हास्टल में हुड़दंग, तीन छात्रों पर कार्रवाई 21-11-20
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
केयू ने रणवीर हॉस्टल में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले तीन छात्रों पर कार्रवाई की है, वहीं केयू के तीन विद्यार्थियों ने चीफ वार्डन के खिलाफ हॉस्टल के कमरे में रखे दस्तावेज जलाने और कीमती सामान गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि केयू के रणवीर हॉस्टल के कमरा नंबर 20 तीन विद्यार्थियों के नाम पर अलाट है। इनमें से एक विद्यार्थी अपने घर गया हुआ था, जबकि इस हॉस्टल के कमरे में रहने वाले दो विद्यार्थी रात को हॉस्टल में ही थे।
केयू प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ विद्यार्थी शराब पीकर हॉस्टल में हुड़दंग कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों ने साथ लगते इंटरनेशनल हॉस्टल में भी शराब की बोतलें फेंकी थी। इसकी सूचना मिलते ही केयू के चीफ वार्डन आधी रात को हॉस्टल में मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बताया गया है कि उस समय उक्त विद्यार्थियों का कमरा बंद था। केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी में चीफ वार्डन डा. सीपी सिंह की शिकायत करने वाले विद्यार्थियों का आरोप है कि उनके कमरे का ताला खोल कर हास्टल में रखे कागजात में आग लगा दी, जबकि हास्टल के कमरे से लैपटॉप और अन्य सामान कहां है? इसका अभी तक नहीं पता चला। गौरतलब है कि नया सत्र शुरू होते ही हास्टल में शराब पीकर हुड़दंग करने की खबरें आना शुरू हो चुकी है। हालांकि केयू प्रशासन अन्य विद्यार्थियों को बेहतर माहौल देने के दावे पहले भी करता रहा है। बता दें कि अमर उजाला वे 15 मई को यहां किताबों की जगह खुलती हैं शराब की बोतलें और 16 मई 2017 को केयू में दो दिन में दो हमले 18 युवकों पर मामला दर्ज शीर्षक से समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था,तब देवीलाल हास्टल और केयू लाइब्रेरी के पास घटनाएं हुई थी। इन घटनाओं के बाद केयू के चीफ वार्डन काफी तिलमिलाये थे और मीडिया पर ही आरोप लगाने शुरु कर दिये थे।
विज्ञापन

----------------------------------------
अब बोले चीफ वार्डन शराब पीकर किया हुड़दंग
चीफ वार्डन डा. सीपी सिंह के मुताबिक उन्हें मंगलवार आधी रात को शिकायत मिली थी कि हॉस्टल में कुछ छात्र हुड़दंग कर रहे हैं। इस सूचना के बाद हॉस्टल का कमरा खाली कराया गया, वहां पोस्टर लगे हुए थे, इन पोस्टर उतार कर इनमें आग लगाई गई, जबकि किसी सामान को क्षति नहीं पहुंचाई गई है। उन्होंने बताया कि छात्रावास की व्यवस्था का जिम्मा केयू प्रशासन का है। यदि कोई शरारती तत्व शराब पीकर हुड़दंग करेगा और पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों के लिये समस्या पैदा करेगा तो ऐसे तत्वों पर कार्रवाई लाजिमी है। उन्होंने बताया कि छात्रों ने शराब पीकर इंटरनेशनल हास्टल में शराब की खाली बोतलें फैंकी थी। चीफ वार्डन ने इस मामले में तीन विद्यार्थियों पर कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
चीफ वार्डन के खिलाफ है शिकायत : चौकी प्रभारी
थर्ड गेट पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि केयू के तीन विद्यार्थियों ने चीफ वार्डन के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इसकी जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी के मुताबिक विद्यार्थियों का आरोप है कि चीफ वार्डन ने उनके कमरे में रखे सामान में आग लगा थी और उनके कमरे में रखा लैपटाप और अन्य सामान गायब है। यहां बता दें कि अमर उजाला पहले भी केयू के हास्टलों में शराब पीकर हुडदंग मचाने का मामला प्रमुखता प्रकाशित कर चुका है। हालांकि तब केयू के चीफ वार्डन ही मीडिया पर ये वार करते रहे कि खबरे बनाने के लिये ऐसा किया जा रहा है, जबकि आज खुद चीफ वार्डन ने स्वीकार किया कि शराब पीकर हास्टल में खाली बोतलें फैंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed