फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 new electric buses await charging panels at the depot

Kurukshetra News: डिपो में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को चार्जिंग पैनल का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
10 new electric buses await charging panels at the depot
कुरुक्षेत्र। डिपो को मिली 10 नई इलेक्ट्रिक बसों से यात्रियों को फिलहाल यात्रा का पूरा मौका नहीं मिल पा रहा है। इन बसों की बैटरियां चार्ज करने में परेशानी आ रही है। इसके लिए चार्जिंग पैनल लगाए जाने का इंतजार है। डिपो प्रशासन ने चार्जिंग पैनल के लिए प्लेटफार्म तैयार कर लिया है। जनरेटर की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है। हालांकि अभी ट्रांसफार्मर लगाया जाना बाकी है। संबंधित कंपनी को तैयार प्लेटफार्म पर चार्जिंग पैनल लगाना है।
विज्ञापन

डिपो प्रशासन को इसका बेसब्री से इंतजार है। संभावना है कि इसी सप्ताह यह पैनल स्थापित हो जाएगा। इसके बाद बसों की चार्जिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी। डिपो के पास कुल 172 बसें हैं, जिनमें 20 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। पहले से मिली 10 इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पैनल स्थापित है। यह हाल ही में मिली 10 नई बसों के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे सभी बसों को चार्ज करना संभव नहीं हो पा रहा है। डिपो महाप्रबंधक समिंद्र सिंह ने बताया कि पुराने पैनल से काम चलाया जा रहा है। नया पैनल लगने पर ही समुचित सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed