{"_id":"60db661a8ebc3e91fa4366df","slug":"10-new-case-found-corona-positive-kurukshetra-news-knl748348174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 10 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 10 नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 98.04 फीसदी तक पहुंच गया है और अब जिले में महज एक्टिव केस की संख्या 80 रह गई है। मंगलवार को कुरुक्षेत्र में एक ही दिन में 12 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अब तक 21610 मरीज रिकवर हो चुके है। सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब सिर्फ कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 80 रह गई है और अब तक 3 लाख 81 हजार 50 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारालिए गए 404297 में से 381050 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन ने कहा कि इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है। मंगलवार को कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 10 नए केस सामने आए हैं। अब तक 22041 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21610 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 351 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
सेक्टर-1 शाहाबाद, गांधी नगर पिहोवा, छलौंदी, पिहोवा, कलसाना, दर्रा खेड़ा, जखवाला पिहोवा, रावडख़ेड़ी, धंतौड़ी सहित 9 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार पट्टी किशनपुरा, बीड़ मथाना, अजराना कलां, किरमिच, उदारसी, चिब्बा, सेक्टर-3, चनराथल कॉलोनी, रतनडेरा, सोढी, उदारसी डेरा प्रेम सिंह, दीदार नगर सहित 15 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है।