फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 new buses will be included in the fleet of roadways

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 10 नई बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
10 new buses will be included in the fleet of roadways
10 new buses will be included in the fleet of roadways - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। रोडवेज के बेड़े में शीघ्र ही 10 नई बसें शामिल होंगी। ये 10 नई बसें लंबे पर रूट पर चलेंगी। खास बात यह है कि ये बसें मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड चार्ज करने की सुविधा से लैस होंगी। नई बसें खरीदने के लिए कुरुक्षेत्र डिपो को पौने दो करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इन बसों के आने के बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ये बसें खाटू श्याम, धर्मशाला, दिल्ली, शिमला, जम्मू व जयपुर सहित लंबे रूटों पर दौड़ेंगी। बता दें कि ये सभी बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इनमें चार्जिंग प्लग की सुविधा के साथ साथ जीपीएस, कैमरे, 55 सीटें, चालक के आराम करने के लिए फोल्ड होने वाली सीट होगी। वहीं बस के पीछे एक डिग्गी बनी होगी, जिसमें यात्री अपना सामान रख सकेंगे। राहत की बात यह है कि इन बसों का किराया भी सामान्य ही होगा। किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को 10 नई बसें खरीदने के लिए पौने दो करोड़ रुपये का बजट मिला है। वहीं विभाग बसें खरीदने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज के यातायात सहायक रविंद्र राणा ने बताया कि डिपो के खाते में पौने दो करोड़ रुपये बजट आ गया है। ड्राफ्ट तैयार होने के बाद डिपो चेसिस खरीदकर उसे गुरुग्राम स्थित हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन में भेज देगा। बसें तैयार होने के बाद एचआरईसी की ओर से डिपो को प्राप्त होगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र डिपो की ऑन रूट हैं करीब 122 बसें
कुरुक्षेत्र रोडवेज के पास कुल 143 बसें हैं। इनमें 16 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही है। इनमें 122 के करीब बसें ऑन रूट रहती हैं। अन्य बसें तकनीकी खराबी होने के कारण वर्कशॉप में खड़ी हैं। इन 143 बसों में 42 बसें पिहोवा सब डिपो की हैं। वहीं रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के तहत करीब 64 बसें चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 35 बसों की हैं डिमांड, 10 का आया बजट : मुंजाल
कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि उनकी ओर से 35 बसों की डिमांड भेजी गई थी। इनमें से 10 बसें खरीदने के लिए करीब पौने दो करोड़ का बजट मिला है। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक ये बसें सड़कों पर दौड़ना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed