{"_id":"68e42a53d99b02a2ef07c470","slug":"10-electric-buses-passed-the-test-in-trials-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-143376-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रायल में कसौटी पर खरी उतरीं 10 इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रायल में कसौटी पर खरी उतरीं 10 इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग की ओर से रूटों पर ट्रायल के लिए चलाई गई सभी 10 बसें विभाग की कसौटी पर खरी उतरीं। बसों को झांसा, ठोल, पिहोवा, लाडवा, ज्योतिसर, शाहाबाद की सड़कों पर दौड़ाया गया। कर्मचारियों ने रूटों से आकर अधिकारियों को रूट संबंधी पूरी जानकारी दी।
बस को किस स्थान पर पहुंचने में कितना समय लगा, कितने किलोमीटर बस चली, किस स्थान पर बस को रोका जा सकता है। किस मोड से होकर गुजरने में कहां परेशानी आई, इत्यादि जानकारी विभागीय अधिकारियों को मुहैया कराई। ये बसें सामान्य बसों की तुलना में आकार में बड़ी है।
एक बार चार्जिंग होने पर बस 120 से 130 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। ट्रायल के बाद अब विभागीय अधिकारी परिवहन आयुक्त को बसों के संचालक के लिए रिपोर्ट करेगा जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बसों को रूटों के लिए हरी झंडी देंगे।
विज्ञापन
विभाग अब बसों में लगवाएगा फास्ट टैग : बसों को रूटों पर ट्रायल होने के बाद अब विभागीय अधिकारी बसों में फास्ट टैग व अन्य जरूरी कार्य को कराएंगे। सप्ताहभर में उक्त सभी 10 बसों के रूटों पर चलने की उम्मीद विभाग की ओर से जताई जा रही है। रूटों पर बसों के चलने से यात्रियों की यात्रा सुगम होगी। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं।