फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kisan Andolan : Rail roko andolan on february 18, railway police alert

किसान आंदोलन : 18 फरवरी को रेल रोकेंगे किसान, अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 

Mon, 15 Feb 2021 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : Rail roko andolan on february 18, railway police alert
रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर रेलवे पुलिस अलर्ट। - फोटो : फाइल फोटो

कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से 18 फरवरी को देश भर में चार घंटे तक ट्रेनें रोकने का एलान किया गया है। इसको लेकर जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गई है। इसके चलते जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही आरपीएफ ने मुख्यालय पत्र लिखकर एक बटालियन भी मांगी है। 

विज्ञापन


रेल पटरी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आजीवन कारावास तक का प्रावधान होने के बावजूद सख्ती नहीं हो पाती है। इस वजह से रेलवे यात्रियों को परेशान करने व रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। इसके चलते दिल्ली-अंबाला और सोनपत-गोहाना-जींद सेक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी ने रेलवे ट्रैक की गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों की छुट्टी भी कर दी गई हैं। 
विज्ञापन



आरपीएफ थाना प्रभारी पीएन गोस्वामी ने बताया कि रेल रोको आंदोलन के नाम पर या फिर रेल परिचालन में किसी तरह की बाधा डालने वालों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। धारा 174 के तहत रेलवे ट्रैक पर बैठकर या अवरोधक लगाकर, रेल के हौज पाइप से छेड़छाड़ करके या सिग्नल को नुकसान पहुंचाकर ट्रेन परिचालन बाधित करने वालों को दो वर्ष की जेल की सजा या दो हजार रुपये जुर्माना या फिर दोनों सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर ट्रेनों की सूची मांगी 

जीआरपी ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर दिल्ली-अंबाला रेलवे सेक्शन पर चलने वाले ट्रेनों की सूची मांगी। ताकि समय रहते 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सोनीपत स्टेशन पर आने वाले ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका जा सके। या फिर उनके रूट में बदलाव किया जा सका। 

थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर पहले से ही गश्त ज्यादा बढ़ा दी गई है। रेलवे अधिकारियों के साथ सोमवार को आरपीएफ व जीआरपी की मीटिंग होने की संभावना है। जिसमें किसानों के रेल रोको कार्यक्रम का असफल करने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed