फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   khap enclose ctm

ज्ञापन लेने पहुंचे सीटीएम को खाप चौधरियों ने घेरा

Fri, 25 Oct 2013 09:33 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
khap enclose ctm
कैथल रोड से लगभग 20 दिन पहले अगवा किए गए युवक की हत्या के मामले में कंडेला खाप और सैन समाज ने शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाया। नेहरू पार्क में संगठनों की बैठक में ज्ञापन लेने पहुंचे सीटीएम सतबीर लोहचब को वहां से जाने नहीं दिया गया। बाद में डीसी और एसपी ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही खाप चौधरी शांत हुए। 
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह कंडेला खाप के आह्वान पर खाप के अध्यक्ष टेकराम कंडेला के नेतृत्व में सैन समाज के लोग नेहरू पार्क में एकत्रित हुए थे। बैठक में मामले में लापरवाही बरतने पर जांच अधिकारी के अलावा सदर, सिटी एसएचओ, डीएसपी की विभागीय जांच करवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खाप व संगठनों ने प्रशासन को 28 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


खाप चौधरियों ने प्रशासन को कहा था कि मामले में डीसी और एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। लेकिन प्रशासन ने सीटीएम को मौके पर भेज दिया। प्रशासन की इस मनमर्जी से खाप चौधरी बिफर गए और उन्होंने ज्ञापन लेने पहुंचे सीटीएम को अपने पास ही बैठा लिया। खाप चौधरियों ने कहा कि जब तक डीसी व एसपी ज्ञापन लेने के लिए यहां नहीं आएंगे, सीटीएम को कार्यालय नहीं जाने दिया जाएगा। सूचना मिलते ही करीब 15 मिनट में डीसी राजीव रतन और एसपी बलवान सिंह राणा मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। साथ ही लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है मामला
कैथल रोड निवासी अमित का तीन अक्तूबर को अपहरण हो गया था। तीन अक्तूबर को दोपहर बाद अमित के मोबाइल से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पांच अक्तूबर को बीड़ वाली ढाणी के पास सदर पुलिस ने शव बरामद किया था। जिसको लावारिस घोषित कर आठ अक्तूबर को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 24 अक्तूबर को मृतक के कपड़ों और अन्य सबूतों के आधार पर अमित की पहचान की गई थी। कंडेला खाप तथा विभिन्न संगठनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था और 25 अक्तूबर को खाप तथा विभिन्न संगठनों की महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed