फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth suicide in doubtful condition

युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
youth suicide in doubtful condition
कस्बे में 25 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार सुबह जब लोगों ने रस्सी के सहारे फंदे पर लटका पिंकी हलवाई का शव देखा तो सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पिंकी हलवाई का काम करता था। बुधवार रात 10 बजे वह खाना खाकर घर से निकला था। रात के 12 बजे तक उसकी पत्नी ने इंतजार किया लेकिन वह वापस नहीं आया। वहीं, वीरवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में एक स्कूल के पास एक पेड़ से लटका मिला। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 3 बच्चे छोड़ गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed