फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth kidneped from home

कार सवार चार बदमाशों ने घर से किया एक व्यक्ति का अपरहण ,दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
youth kidneped from home
मोती नगर में कार सवार चार बदमाशों ने घर से एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी सहित दो अपहरणकर्ताओं को काबू कर लिया और उनके कब्जे से अपह्त व्यक्ति को भी छुड़वा लिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरे गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मोती नगर गली नंबर-5 मकान नंबर-207 निवासी सुभाष ने बताया कि नौ अगस्त कि शाम के करीब 6.30 बजे मैं और मेरा बेटा सचिन सैनी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठे थे। उसी दौरान घर की घंटी किसी ने बजाई तो मेरा लड़का सचिन दरवाजा खोलने गेट पर गया। अचानक चार व्यक्तियों ने बेटे सचिन से उसका नाम पूछा और फिर जबरन उसे स्विफ्ट गाड़ी में लेकर फरार हो गये। इसके बाद बड़े बेटे कमल ने 100 नंबर पर फोन किया तो पीसीआर-3 मौके पर पहुंच गई और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को व मेरे लड़के सचिन सहित दो अपहरणकर्ताओं को काबू कर लिया। धरे गये दोनों आरोपियों की पहचान विरेन्द्र निवासी गांव राजपुर थाना मुरथल जिला सोनीपत और दीपक निवासी शास्त्री कालोनी सोनीपत के रूप में हुई। वहीं दो अन्य आरोपी मौका पाकर फरार हो गये, जिसकी तलाश की जा रही है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed