फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth jump in a kanal

मोबाइल पर खेल रहा था गेम, पिता ने डांटा तो नहर में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
youth jump in a kanal
मोबाइल पर गेम खेल रहे किशोर बेटे को पिता ने डांटा तो मंगलवार को उसने नहर में छलांग लगा दी। सोमवार रात करीब 11 बजे उसने अपने मोबाइल का वाट्सएप स्टेटस लगाकर जिंदगी से परेशान होने और एक-दो दिन बाद मरने की बात लिखी थी। जब उसके दोस्तों ने यह स्टेटस देखा तो मंगलवार सुबह उसे समझाने लिए फोन किया। तब पता चला कि वह कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर पर है तो वे वहीं पहुंच गए। इसी बीच उसने दोस्तों के सामने ही कपड़े उतारकर नहर में छलांग लगा दी। दोस्तों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और रामनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में रोहित की तलाश की लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिला।
विज्ञापन

दोस्त बोले-अक्सर मरने की बात कहता, हमने मजाक समझा
करनाल के जनकपुरी निवासी रोहित के पिता दीवान ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा रोहित सोमवार को मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी उसने कहा कि कुछ और काम भी कर ले गेम ही खेलता रहेगा। इसके अलावा उसने कुछ नहीं कहा। मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे एक महिला व रोहित के दोस्तों ने सूचना दी कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। दोस्त प्रमोद ने बताया कि रोहित ने दसवीं के पेपर दिए हैं। उसने बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। वह कई दिन से मरने की बात कर रहा था। लेकिन हमने सोचा कि वह मजाक कर रहा है। सोमवार रात करीब 11 बजे उसने स्टेटस लगाया था। हमने सोचा कि सुबह उसे समझा लेंगे। सुबह फोन किया तो उसने कहा कि वह उनसे नहीं मिलेगा। इसके बाद किसी ने बताया कि वह कैथल नहर पर गया है। जब नहर के पास पहुंचे तो हमें देखते ही उसने कपड़े उतारे और मोबाइल रखकर नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने आसपास के लोगों से भी उसे बचाने के लिए कहा लेकिन कोई सामने नहीं आया। रोहित का एक भाई और दो बहनें भी हैं।
विज्ञापन

जनकपुरी निवासी रोहित ने नहर में छलांग लगा दी है। यह सूचना मिली थी। परिजनों का कहना है कि रोहित मोबाइल पर गेम खेलता था तो उसे इसके लिए रोका था। इसके बाद उन्हें पता चला कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। गोताखोरों की मदद से रोहित की नहर में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगबीर सिंह, रामनगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed