{"_id":"607def9b8ebc3e246b0d82c6","slug":"youth-fell-down-in-canal-karnal-news-knl677233156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ सुबह सैर करने गया युवक नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ सुबह सैर करने गया युवक नहर में गिरा
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर के समीप सुबह दोस्तों के साथ सैर करने गया युवक पांव फिसलने से नहर के पानी में गिर गया और बह गया। दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में बहे राधे की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा।
शिव कॉलोनी निवासी राधे के भाई धीरज ने बताया कि उसका भाई राधे दसवीं कक्षा में पढ़ता था। वह दो साल से सुबह करीब पांच बजे अपने दोस्तों के साथ सैर करने नहर के किनारे आता था। सोमवार सुबह भी वह अपने दो दोस्तों के साथ सैर करने आया था। इसके बाद उसके दोस्तों का फोन आया कि राधे का पांव फिसल गया है और वह नहर के पानी में बह गया है। इस पर वह मौके पर पहुंचा। यहां पर राधे के दोस्त विजय ने बताया कि वह नहर के किनारे बैठे हुए थे जब वह घर जाने के लिए उठा तो राधे का पांव फिसल गया और वह नहर के पानी में गिर गया उसने आसपास के लोगों को आवाज भी लगाई लेकिन कोई नहीं पहुंचा इसके बाद पुलिस वहां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक राधे पानी में बह चुका था।
वर्जन
-17 वर्षीय एक राधे नाम का युवक सुबह नहर पर सैर करने आया था। बताया जा रहा है कि उसका पांव फिसल गया और वह नहर के पानी में बह गया है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-बलवान सिंह, जांच अधिकारी रामनगर थाना