फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth dies due to tractor wheel climbing

ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to tractor wheel climbing
जुंडला स्थित शराब की फैक्ट्री में ट्रैक्टर पीछे करते समय एक युवक पर ट्रैक्टर चालक ने पहिया चढ़ा दिया। जिससे उसकी चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहडब्बर गांव निवासी मृतक के पिता सुशील ने बताया कि वह मजदूरी मे ट्रैक्टर को किराये पर चलाने का काम करता है। 23 सितंबर को वह और उसका बेटा सोनू ट्रैक्टर में उपले लेकर हरियाणा लिकर फैक्टरी जुंडला करनाल आए थे। दोपहर करीब 2 बजे वह ट्रैक्टर लेकर फैक्टरी के अंदर पार्किंग में खड़ा था। कुछ दूरी पर सोनू था। ट्रैक्टर का चालक अचानक लापरवाही से पीछे करने लगा और पहिया सोनू पर चढ़ गया। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वह सोनू को सरकारी अस्पताल करनाल ले गया। वहां से डॉक्टर ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed