{"_id":"618d85bf4335ac7bff3c019a","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-under-suspicious-circumstances-karnal-news-knl892935123","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। संदिग्ध परिस्थितियों में गांव दादूपुर की डेयरी में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी 20 वर्षीय शत्रुघ्न उर्फ शक्ति करीब 20 दिन पहले ही डेयरी पर काम करने के लिए आया था। बुधवार को उसने डेयरी के एक कमरे में ही पंखे से फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से बंद होने के कारण कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने प्रवेश किया। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
मृतक के भाई मनीष तोमर ने बताया कि शत्रुघन फिलहाल दसवीं कक्षा में पढ़ता था और छुट्टी के चलते ही काम करने के लिए आया था। दो दिन पहले उनकी मोबाइल पर बात भी हुई थी। विवेचना अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। ब्यूरो