फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth commite suicide at home

युवक ने घर में लगाई फांसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
youth commite suicide at home
बांसों गेट स्थित एक मकान में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि एक टेंट की दुकान के मालिक ने रवि पर चोरी का आरोप लगाया था। इस कारण वह परेशान रहता था। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के चचेरे भाई नरेश कुमार ने बताया कि उसके चचेरे भाई रवि (28) की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। किसी कारणवश उसकी पत्नी एक साल से अपने मायके गई है और रवि अकेला रहता था। वह पड़ोस में एक टेंट वाले की दुकान पर मजदूरी करता था। करीब चार दिन पहले दुकान के मालिक ने उसके भाई पर चोरी का आरोप लगाया था। इस कारण वह परेशान रहता था। दुकान मालिक ने कहा था कि उसने पुलिस को शिकायत दी है। इस कारण उसके भाई ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सिटी थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed