फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth commit suicide

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने नशीला पदार्थ निगला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
youth commit suicide
पुरानी प्रेस कॉलोनी निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में नशीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार मृतक भारत भूषण (33) कुछ दिनों से अपने वैवाहिक जीवन को लेकर तनाव में चल रहा था। परिवार वाले अचेत अवस्था में भारत भूषण को पहले स्थानीय नागरिक अस्पताल, बाद में करनाल के अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि भारत भूषण ने मरने से कुछ समय पूर्व फेसबुक पर लाइव होकर भी आपबीती बताई थी।
विज्ञापन

मदन पाल ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। रविवार रात खाना खाने के बाद वह घर से टहलने के लिए निकला था। एक बेटा कन्हैया दूध लेने गया। कुछ मिनटों बाद सबसे छोटे बेटे अभिषेक ने उसे फोन पर सूचना दी कि बड़े भैया की तबीयत खराब हो गई है। मदनपाल ने तुरंत घर पहुंचे और भारत भूषण को नागरिक अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। चौकी इन्चार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि मदनपाल की शिकायत पर मृतक भारत भूषण की पत्नी अमृता व साले अंकित सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed