फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth commit suicide

लॉक डाउन में काम नहीं चला तो करने लगा नशा, फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
youth commit suicide
कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के नुकसान से लोग अब तक उबर नहीं पाए हैं। हांसी रोड स्थित एक घर में 27 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि विकास प्लेसमेंट का काम करता था। लॉकडाउन के बाद से उसका काम सही नहीं चल रहा था। इससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि हांसी रोड निवासी विकास मूल रूप से कैथल के गांव मुना रेहड़ी का रहने वाला था। वह कई साल से हांसी रोड इलाके में रह रहा था। कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह जॉब प्लेसमेंट का काम करता था। पिछले वर्ष कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया था। तभी से उसका काम नहीं चल रहा था। इस काम में उसकी पत्नी भी उसके साथ थी। काम न चलने के कारण वह नशा करने लगा था। इसी बीच उसने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed