फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Your courage and bravery is a message for the country

Karnal News: आपका हौसला और साहस देश के लिए एक संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Your courage and bravery is a message for the country
विनय नरवाल के परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, दुख की इस घड़ी में सभी को एकजुट करना होगा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर सांत्वना देने के लिए पहुंचे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भावुक नजर आए। उन्होंने विनय के परिजनों से एकांत में वार्ता की। उनसे कहा कि आपका हौसला और साहस देश के लिए एक संदेश है। दुख की इस घड़ी में सभी देशवासियों को एकजुट रहना होगा।
विनय के परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल गांधी ने सभी से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्हें विनय के बारे में बताया गया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थे और बचपन से ही सेना में जाने की ठान रखी थी। राहुल गांधी ने विनय के माता-पिता, दादा-दादी और बहन सृष्टि से बात की। विनय की पत्नी हिमांशी मायके गई हुई हैं। उनसे मोबाइल पर बात की।
विज्ञापन


विनय के परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि वे लोग सरकार से क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि विनय को शहीद का दर्जा दिया जाए। हमारे लाल ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह उनके साथ हैं। राहुल गांधी दोपहर 12:43 बजे पहुंचे और 2:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बचने नहीं चाहिए देश के दुश्मन : सांसद दीपेंद्र

करनाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आतंकवाद के मामले में दलगत भावना से ऊपर उठकर सारा राष्ट्र एक है। देश के दुश्मन और इंसानियत के हत्यारे किसी भी हालत में बचने नहीं चाहिए। आतंकवाद का फन कुचलने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका साथ देंगे। हमें पूरा विश्वास है कि देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ब्यूरो

फूलों और पानी तक को जांचा
कड़े सुरक्षा घेरे
में रहा सेक्टर सात

करनाल। राहुल गांधी के आगमन पर सेक्टर सात कड़े सुरक्षा घेरे में रहा लेफ्टिनेंट विनय के घर की तरफ आने वाले मार्गों पर ट्रैफिक का रूट परिवर्तित कर दिया गया। हर घर की छत पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। राहुल गांधी के पीने के पानी से लेकर श्रद्धांजलि के लिए लाए गए फूलों तक की जांच की गई। ट्रैफिक पार्क के पास से व कर्णेश्वर मंदिर की तरफ से गली में आने वाले लोगों को पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया गया। इससे पहले सुबह 10 बजे ही एसपी गंगाराम पूनिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विनय के आवास व क्षेत्र का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था जांची। इसके तुरंत बाद से ही डीएसपी स्तर के दो अधिकारियों, थाना प्रभारी, सीआईडी सहित अन्य जवान तैनात कर दिए गए। घर के नजदीक व गली में खड़े वाहनों को भी पुलिस ने उठवाया। ब्यूरो



पूर्व विधायकों को भी नहीं मिला प्रवेश

( पुलिस से दिखाई नाराजगी )

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के दौरान कौन लोग और नेता घर के अंदर रहेंगे, इसकी सूची पहले ही तय हो गई थी। सबसे पहले रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा पहुंचे। वहीं राहुल गांधी के आने के बाद पूर्व विधायक सुमिता सिंह, तेजेंद्र मान, भूपेंद्र लाठर, पूर्व विधायक शमशेर गोगी को अंदर आने की अनुमति मिली, ये भी बरामदे में ही खड़े रहे। इसके अलावा नीलोखेड़ी के पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा सहित अन्य नेताओं को प्रवेश नहीं मिला। वहीं गेट के पास खड़े होने पर कई नेताओं ने पुलिस से नाराजगी दिखाई।



दीपेंद्र हुड्डा की गाड़ी की भी की गई जांच

( डाॅग स्क्वायड भी बुलाया गया )

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों के पीछे ही रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित अन्य नेताओं की गाड़ियां भी खड़ी थी। जितना समय राहुल गांधी लेफ्टिनेंट के घर के अंदर रहे, उतनी देर बाहर खड़ी अन्य गाड़ियों की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की। इस दौरान डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते ने भी गाड़ियों के बोनट से लेकर बंफर तक डिग्गी से लेकर सीटों के कवर तक जांचें। राहुल गांधी के लिए पानी की बोतलें भी उनकी गाड़ी से ही अंदर गईं।



आत्मा की शांति के लिए शुरू की पंचधुनी तपस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। डेरा बाबा मस्त गिरी अखाड़े में मंगलवार सुबह हवन कर महंत प्रह्लाद गिरी महाराज ने अखाड़े के प्रांगण में मानवता की भलाई के लिए पंचधुनी अग्नि तपस्या की शुरुआत की। हंत अपने चारों ओर पंचधुने जलाकर दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 2.15 बजे तक रोजाना तपस्या करेंगे। वह ऐसा पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की आत्मा की शांति और विश्व कल्याण के लिए कर रहे हैं।

मंगलवार को पहले दिन महंत प्रह्लाद गिरी को पांच मिट्टी के मटकों के ठंडे पानी से स्नान करवाया गया। उसके बाद खुद उपलों को अग्नि दे हवन सामग्री की आहुति देकर अग्नि तपस्या शुरू की। अग्नि तपस्या के दौरान श्रद्धालु उनके दर्शन और उनकी परिक्रमा करते हैं। महंत प्रह्लाद गिरी ने बताया कि इस बार की यह तपस्या लेफ्टिनेंट विनय नरवाल सहित पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए और भारत पाकिस्तान सहित विश्व शांति के लिए है। ये पंचधुनी तपस्या लगातार 31 दिन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed