फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man murdered with sharp weapon in dispute

Karnal News: विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 30 Dec 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered with sharp weapon in dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-32-33 थानाक्षेत्र के फूसगढ़ रोड स्थित उत्तम नगर में पुराने विवाद के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एफएसएल और सीआई दो की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए है।

बताते हैं कि उत्तम नगर निवासी सोनू मजदूरी करता है। घर पर ही पत्नी को किराना स्टोर कराया है। मजदूरी करने केे बाद सोनू रात को दुकान के अंदर बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार करीब 10 युवक हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर पहुंचे। सोनू को दुकान से बाहर खींचकर हमला कर दिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर लोग मौके पर एकत्र हो गए। हत्या करने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले।
आनन-फानन में कॉलोनी के लोग लहूसुहान हालत में उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, मगर जब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में आरोपी वारदात को अंजाम देते कैद हैं। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से वार किया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन बोले, पुलिस कार्रवाई करती तो बच जाती जान
परिजनों के अनुसार सोनू का करीब तीन माह पहले कुछ युवकों से विवाद हो गया था। पहले भी सोनू के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर आरोपियों ने उनके बेटे पर दोबारा से हमला कर मार डाला है। पुलिस अगर कार्रवाई करती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। हमलावरों को पुलिस ने नहीं पकड़ा और उन्होंने सोनू की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed