फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Wed, 06 Aug 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला करनाल
अमर उजाला करनाल Updated Wed, 06 Aug 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in suspicious circumstances
गांव बजीदा रोड़ान के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार को परिजन पुलिस से मिले और कार्रवाई की मांग की। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता जसबीर सिंह ने बताया कि रविवार को दिनेश (25) को गांव के प्रवीण कुमार, पल सिंह, कर्म सिंह, राम सिंह घर से बुलाकर ले गए।
विज्ञापन


वे कहां जा रहे हैं, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। मंगलवार को गांव के पूर्व सरपंच के माध्यम से सूचना मिली कि दिनेश की मौत हो चुकी है। परिजनों ने कहा कि दिनेश को साथ ले जाने वाले युवकों ने दुर्घटना की किसी प्रकार की सूचना उन्हें नहीं दी। उन्होंने दिनेश की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि गांव के युवक मनगढंत कहानी बनाकर केस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी कहानी बना रहे हैं कि सोमवार रात को जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके साथी राम सिंह और कर्म सिंह उसको पीजीआई रोहतक ले जा रहे थे। रास्ते में गोहाना के पास दिनेश की मौत हो गई। इसके बाद वे दिनेश को वापस कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। इससे पहले उनका एक साथी पल सिंह मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे मेडिकल कॉलेज से जाने लगे तो सिक्योरिटी गार्ड ने राम सिंह को पकड़ लिया और कर्म सिंह फरार हो गया। इन युवकों ने इस घटना की सूचना गांव में नहीं दी। मंगलवार को रामसिंह ने गांव के पूर्व सरपंच को दुर्घटना के बारे में बताया। दुर्घटना की सूचना पाकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों का कहना है कि हादसे की सूचना उसके साथियों ने नहीं दी। युवक के शरीर पर कई जगह पर चोटें के निशान थे। यह हत्या थी या हादसा, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed