फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man killed by a sharp weapon

तेजधार हथियार से युवक की हत्या

Thu, 31 Jul 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Thu, 31 Jul 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
रामनगर के एक युवक की हत्या तेजधार हथियार से काछवा रोड पश्चिमी यमुना नहर
विज्ञापन
पर कर दी। परिजनों ने हत्या का आरोप उसके ही दो दोस्तों पर लगाया है।

वीरवार अलसुबह पुलिस को हत्या की सूचना मिली और पुलिस के आलाधिकारी नहर पर पहुंचे। युवक का शव नहर के समीप सूर्य देव मंदिर के सामने पड़ा था। रामनगर चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक गर्ग और डीएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

 कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। रामनगर वासी मोनू (25) बुधवार रात को उसके दोस्त रमन उर्फ काला वासी रामनगर व प्रदीप वासी गांधी नगर के साथ पश्चिमी यमुना नहर पर गए थे।

किसी बात को लेकर उनमें तकरार हो गई और मोनू की हत्या तेजधार हथियार से कर दी। पुलिस को शव के पास से शराब सहित खाने पीने का सामान मिला है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी रमन उर्फ काला की डेयरी थी और भैंसों का काम भी करता था। मोनू भी वहीं पर कार्यरत था।

दो साल पहले किसी बात को लेकर उनमें अनबन हो गई थी और मोनू ने जाना बंद कर दिया था। तभी से उनमें रंजिश चल रही थी। दोबारा से मोनू से बदला लेने के लिए वह दोस्त बनकर आते जाते रहे हैं। वारदात की सूचना वीरवार अलसुबह मिली और रामनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।

शराब बनी हत्या का कारण
मोनू की हत्या का कारण शराब भी है। यदि वह नशे से दूर रहता तो वह स्थिति को भांप सकता था और मौके से भाग भी सकता था।  पुलिस का मानना है कि अधिकतर वारदात नशे में होती हैं। लोग पूरी प्लानिंग करके आते हैं और नशे में डूबोकर वारदात को अंजाम देते हैं। नशे में कोई भी हो वह स्थिति को नहीं परख पाते और बचाव करके भागने में भी असमर्थ हो जाते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed