फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man dies under suspicious circumstances, murder suspected

Karnal News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, murder suspected
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अंसल सिटी सेक्टर चार के एक फ्लैट में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे एक युवती से तंग आकर फंदा लगा आत्महत्या करने की बात कह रही है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवती रुपयों के लिए ब्लैकमेल करती थी। वही उसे अस्पताल तक छोड़कर गई है।
मृतक की पहचान नगला चौक निवासी 28 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कल्पना चावला अस्पताल के शव गृह रखवा दिया है। अब बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक दीपक (28) शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। वह बैंक से लोगों को लोन दिलाने का काम करता था। उसने अंसल सेक्टर चार में किराए पर एक फ्लैट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि करीब दो साल से कुंजपुरा निवासी एक युवती दीपक को ब्लैकमेल कर रही थी। इससे वह परेशान था। लड़की के परिवार वालों को भी पता था। वे दीपक की तनख्वाह आदि सारे रुपये हड़प जाते थे। युवक के परिजन बार-बार दीपक को छोड़ने की फरियाद करते वे तो लड़की और उसके परिजन उन्हें मुकदमों में फंसाने की धमकी देते। परेशान होकर दीपक और उसके परिजनों को घर व गाड़ी तक बेचनी पड़े। दीपक के परिजनों का आरोप है कि जिस समय दीपक की मौत हुई उस समय भी वह लड़की दीपक के साथ थी। दीपक को अस्पताल तक छोड़ने के बाद वह भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed