फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   young man commit suicied in a room

लड़की से मिलने आए युवक को पड़ोसियों ने किया कमरे में बंद, फंदे पर लटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
young man commit suicied in a room
घरौंडा। गांव कलहेड़ी में एक युवक का शव रहस्यमयी हालात में पंखे से लटका मिला। युवक गांव बल्हेड़ा का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा जा रहा है कि युवक एक लड़की से मिलने उसके गांव कलहेड़ी में उसके घर आया था लेकिन गांव वालों ने देख लिया तो युवक को लड़की के घर में ही एक कमरे में बंद कर दिया। लड़की के परिजनों के आने पर जब कमरा खोला तो युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद व अन्य तीन-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज की मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव बल्हेड़ा निवासी अवनीश (20) गांव बरसत में मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अवनीश गांव कलहेड़ी में एक लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। उस समय परिवार के सभी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए थे और लड़की घर में अकेली थी। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। पड़ोसियों ने युवक को मकान में घुसता देख उसको एक कमरे में बंद कर दिया। पड़ोसियों ने सूचना लड़की के भाई को दी। लगभग आधे घंटे के बाद युवती का भाई घर पहुंचा। उसने दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे से लटका था। मामले की सूचना पुलिस व युवक के परिजनों को दी गई। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अरुण, पड़ोसी मोनू, सोनू, जोगिंदर व अन्य तीन चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप
-गांव कलहेड़ी में एक युवक द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। मृतक के पिता रमेश ने आरोप लगाया कि उसके बेटे के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने चार नामजद व तीन चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। -मोहन लाल, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed