{"_id":"658f8b14704c834ba0094db8","slug":"young-man-brutally-murdered-in-karnal-attacked-with-sharp-weapon-out-of-rivalry-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में युवक की बेहरमी से हत्या: रंजिश में किए धारदार हथियार से वार, पहले दुकान से बाहर खींच कर लाए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में युवक की बेहरमी से हत्या: रंजिश में किए धारदार हथियार से वार, पहले दुकान से बाहर खींच कर लाए हमलावर
Sat, 30 Dec 2023 08:44 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Dec 2023 08:44 AM IST
सार
करनाल में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या रंजिश के कारण की गई है। बाइक पर सवार करीब आठ-दस युवक हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर पहुंचे। सोनू को दुकान से बाहर खींचते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के सेक्टर-32-33 थानाक्षेत्र के फुसगढ़ रोड स्थित उत्तम नगर में पुराने विवाद के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले। आनन-फानन में युवक को लहूलुहान हालत में परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एफएसएल और सीआई-टू की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। जिनकी धर-पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
फुसगढ़ के उत्तम नगर निवासी सोनू मजदूरी करता है। कॉलोनी में घर पर ही पत्नी को किराना स्टोर कराया है। मजदूरी करने केे बाद सोनू रात को दुकान के अंदर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार करीब आठ-दस युवक हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर पहुंचे। सोनू को दुकान से बाहर खींचते हुए हमला कर दिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शोर मचाने पर लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले। आनन-फानन में कॉलोनी के लोग लहुलूहान हालत में युवक को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, मगर जब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमे बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आए। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से वार किए। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई करती तो बच जाती बेटे की जान
परिजनों के अनुसार सोनू का करीब तीन माह पहले कुछ युवकों से विवाद हो गया था। पहले भी सोनू के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते बदमाशों ने उनके बेटे पर दोबारा से हमला कर मार डाला है। पुलिस अगर कार्रवाई करती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। हमलावरों को पुलिस ने नहीं पकड़ा और उन्होंने युवक की हत्या कर दी।