फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Workers who opened centers were also called back in strike

जिन वर्कर्स ने केंद्र खोले उन्हें भी हड़ताल में बुलाया वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Workers who opened centers were also called back in strike
लघु सचिवालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं के साथ सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। संवाद
करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे स्कूलों में परिवर्तित किया गया है। पहले दिन कई स्कूल वर्कर्स ने खोले। जिन्हें बाद में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की ओर से वापस हड़ताल में बुला लिया गया। ऐसे में दूसरे दिन शनिवार को केंद्र बंद रहेंगे। वहीं यूनियन ने आंदोलन तेज करने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि यदि सरकार ने सात अप्रैल तक मांगों का समाधान नहीं निकाला तो आठ अप्रैल को विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन होगा। जो कि निर्णायक रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान रूपा राणा और सचिव बिजनेश ने बताया कि मुख्यमंत्री को उनकी हड़ताल खत्म करवाने का पत्र भी लिख दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा और आंगनबाड़ी की तालमेल कमेटी के साथ बैठक करने का कोई संदेश नहीं भेजा गया। आठ अप्रैल को होने वाले आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठन, सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, संयुक्त कर्मचारी मंच, जनवादी महिला समिति, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और हरियाणा के सभी संगठन शामिल होंगे। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष दिए धरने पर 11 वर्कर व हेल्पर क्रमिक अनशन पर बैठीं। इनमें जयवंती खराजपुर, सरदारी, मधु शर्मा, उमा शर्मा, बीरमति, मोनिका, बसंती, बेलपति, गोल्ली, सुमित्रा, भतेरी मोरमाजरा व भतेरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed