फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women who made indigenous threads were felicitated.

Karnal News: स्वदेशी लड़ियां बनाने वाली महिलाओं का किया अभिनंदन

Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Women who made indigenous threads were felicitated.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेवा भारती के सेवा श्री आश्रम अर्जुन गेट में बुधवार को स्वदेशी लड़ियां बनाने वाली महिलाओं का अभिनंदन किया गया। सबसे ज्यादा अच्छी लड़ियां बनाने वाले ग्रुप को विशेष पुरस्कार भी दिया गया। प्रथम पुरस्कार संघोई गांव की पूनम, द्वितीय पुरस्कार संघोई गांव की पारुल और तृतीय पुरस्कार नंगला रोड़ान गांव की संगीता व इन सभी के साथियों को दिया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एसपी चौहान ने कहा कि सेवा भारती ने छह साल पहले इस अभियान को शुरू किया था। उस समय एक दिन में केवल दो लड़ियां ही बन पाई थीं, लेकिन आज 31 हजार से ज्यादा लडियां बन चुकी है और इनकी मांग लगातार बढ़ रही हैं। स्वदेशी लड़ियां पिछले साल अयोध्या के श्रीराम मंदिर की शान बनी थीं। इन लड़ियों को बनाने में गांव व बस्ती के करीब 250 परिवारों की महिलाओं ने काम किया और इन महिलाओं को करीब आठ लाख रुपये की आमदनी भी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित जैन ने महिलाओं के इस काम की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने पहली बार महिलाओं की ओर से किये गए ऐसे काम को देखा है। इन लड़ियों के जरिये स्वदेशी का संदेश समाज ही नहीं पूरे देश में जाता है। इस मौके पर सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष यशवीर त्यागी, प्रांत उपाध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, कपिल अत्रेजा, सुरेंद्र गोयल, राकेश शर्मा, भूषण गोयल, विपिन अरोडा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed