फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   women safety

महिला सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
women safety
मधुबन। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो नई दिल्ली के तत्वावधान में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के डॉ. एस राधाकृष्णन सम्मेलन कक्ष में महिला सुरक्षा विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। हरियाणा पुलिस अकादमी के उप-महानिरीक्षक डॉ अरुण सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ अरुण सिंह ने कहा कि न्याय दिलाने में अभियोजन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस जो साक्ष्य एकत्रित करती है उन्हें अभियोजन अधिकारी की सहायता से न्यायालय के समक्ष रखा जाता है। इस प्रक्रिया से न्याय में सहायता मिलती है। अपराधी को सजा मिलने से समाज में बुराई से दूर रहने का संदेश मिलता है। इस अवसर प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिथि वक्ता रही जींद की जिला न्यायवादी अनिता नौनीवाल, अतिथि वक्ता कुुरुक्षेत्र के जिला न्यायवादी डॉ भूपेेेंद्र सिंह तथा जिला न्यायवादी राजबीर सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का 27 दिसंबर को शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विभागों से 23 सहायक जिला न्यायवादियों ने भाग लिया। सहायक जिला न्यायवादी चेतना दलाल ने प्रथम, साहिल हुड्डा ने द्वितीय तथा लव जिंदल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed