फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women farmers took part in Karnal Mahapanchayat

करनाल: महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने बुलंद की आवाज, बोलीं- हम पीछे हटने वाली नहीं

Wed, 08 Sep 2021 04:04 AM IST
ajay kumar विनोद कुमार सिंह, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विनोद कुमार सिंह, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 04:04 AM IST
सार

हरियाणा के करनाल में मंगलवार को किसानों ने महापंचायत आयोजित की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी महापंचायत में हिस्सा लिया। महिलाओं ने कहा कि जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
Women farmers took part in Karnal Mahapanchayat
करनाल में जुटे किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौ माह से घर द्वार छोड़कर किसानों की महिला बिग्रेड भी आंदोलन को धार देने में जुटी है। ये न सिर्फ खुद आंदोलन में भागीदारी कर रहीं हैं, बल्कि पंचायतों के गांव-गांव में पहुंचकर दूसरी महिलाओं को भी इसके लिए जागरूक कर रही है। मंगलवार को करनाल महापंचायत में भी इसकी बानगी दिखी। मंच से लेकर मैदान तक महिलाओं ने लाठीचार्ज के विरोध में आवाज बुलंद की। साथ ही मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया।

विज्ञापन

 
करनाल महापंचायत में हरियाणा के साथ ही पंजाब और यूपी की भी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हरियाणा के कैथल जिले के गुहला-चीका से करनाल महापंचायत में पहुंची भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की उप प्रधान चरणजीत कौर ने कहा कि नौ माह से वह अन्य महिलाओं के साथ तीन कृषि कानून के खिलाफ आवाज उठा रहीं हैं। 
विज्ञापन


26 नवंबर को किसान आंदोलन में अन्य किसानों के साथ उनके और कई अन्य महिलाओं के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं लेकिन यह केस हमारे लिए कागज के पर्चे से अधिक कुछ भी नहीं है। सरकार चाहे कितना भी बल प्रयोग करे लेकिन कृषि कानून वापस होने तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करनाल महापंचायत में वह लाठीचार्ज में जान गंवाने वाले किसान सुशील काजल को न्याय दिलाने के लिए आईं हैं। उनके साथ गुहला चीका से ही करनाल पहुंची शर्मित कौर, बलविंदर कौर, संदीप कौर सहित अन्य महिलाओं ने भी किसान आंदोलन में आवाज बुलंद की। दूसरी ओर जिला जींद, ब्लाक नरवाना के बद्दोवाला से करनाल महापंचायत में पहुंची सीमा, कलावती, कमलेश और भतेरी ने कहा कि वे घर-परिवार और बच्चों को छोड़कर हक की लड़ाई लड़ रही हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब और यूपी से भी महापंचायत में महिलाएं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed