फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman killed in crash, husband and son injured

हादसे में महिला की मौत, पति और बेटा घायल

Tue, 03 Dec 2013 09:53 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 03 Dec 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in crash, husband and son injured
इंद्री के इंद्री-पिपली मार्ग पर पिकाडली शुगर मिल भादसों के पास अज्ञात वाहन चालक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पति व बच्चा घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोल्हापुर निवासी सतबीर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ इंद्री के गांव लबकरी से कुरुक्षेत्र से कोल्हापुर जा रहा था। पिकाडली शुगर मिल भादसों के समीप अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


बाइक पर सवार महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतबीर और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। थाना इंद्री प्रभारी अनिल कुंडू ने बताया कि कुरुक्षेत्र के गांव कोल्हापुर निवासी सतबीर पत्नी के साथ लबकरी से कोल्हापुर जा रहा था। वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को काबू करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मैक बेचने निकले दो युवक धरे गए
करनाल पुलिस ने राम नगर क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को धर दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर शहर पुलिस राम नगर क्षेत्र जा पहुंची।

सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके से दोनों युवकों को दस ग्राम स्मैक समेत धर दबोचा है। दोनों युवकों की पहचान राम नगर निवासी दलजीत व इंद्रजीत के तौर पर हुई है। दोनों स्मैक बेचने की फिराक में थे। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।


दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते धरा
करनाल के दयाल सिंह कॉलेज में किसी अन्य छात्र के स्थान पर बीए की परीक्षा देने के आरोप में गाेंदर निवासी विकास को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार विकास करनाल निवासी परमजीत के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। इस संबंध में परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।

अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed