फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   woman beaten snatcher

महिला ने स्नैचर को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
woman beaten snatcher
गांव काछवा में घर में सो रही महिला के कानों से एक युवक द्वारा बाली झपटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की आंख पर बर्फ तोड़ने वाले सुआ से भी वार किया लेकिन महिला ने ग्रामीणों के सहयोग से स्नैचर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव काछवा निवासी कांता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान एक युवक उनके घर का दरवाजा खोलकर अंदर आ गया और उसकी कानों की बालियों पर झपटा मारा। जैसे ही उसने आरोपी को पकड़ना चाहा तो उसने उसकी आंख पर बर्फ तोड़ने वाले सुआ से वार किया। वह गली में खड़ी बाइक पर बैठकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन महिला ने दोबारा उसकी बाइक को पकड़ लिया। इस दौरान वह बाइक गली में खड़े ऑटो से टकरा गई। इस दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ में आरोपी की पहचान शंकर निवासी बहरमपुर पानीपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

...................
आठ वारदातों को दे चुका है आरोपी अंजाम
मामले की जांच एएसआई राजबीर सिंह सीआईए-01 करनाल को सौंपी गई है। पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2021 में जिला करनाल के अलग-2 थाना क्षेत्रों में स्नैचिंग की 08 और वारदातों को अंजाम देने की बात का खुलासा किया गया। पहले भी आरोपी जिला पानीपत के हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल मे रहा है। जिसमें आरोपी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed