फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will get gift of two more digital libraries

दो और डिजिटल लाइब्रेरी की मिलेगी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Will get gift of two more digital libraries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दो और डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिलेगी। जहां युवा ज्ञान अर्जन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा, क्योंकि इन्हें यहां फीस में विशेष छूट दी जाएगी। उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ निशांत कुमार यादव से बाल भवन की ओर से दो डिजिटल लाइब्रेरी की मांग की गई थी। जिसकी स्वीकृति तो मिल गई थी लेकिन टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी। अब रामनगर की पुरानी डिस्पेंसरी और बुढ़ाखेड़ा गांव के कम्यूनिटी सेंटर में लाइब्रेरी के लिए टेंडर हो चुका है और ठेकेदार ने काम भी शुरू कर दिया है। फरवरी में दोनों डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने की संभावना है। इससे पहले दो डिजिटल लाइब्रेरी शुरू हो चुकी हैं।
इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे बच्चे
दोनों डिजिटल लाइब्रेरी में बच्चों को यूपीएससी, एचएसएससी, इंगलिश स्पीकिंग कोर्स, आईलेटस, एसएससी, एचएसएससी, अध्यापक पात्रता परीक्षा और रेलवे समेत अन्य परीक्षाओं की तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलेंगी
लाइब्रेरी में किताबों के साथ कंप्यूटर, वाई-फाई समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं, बच्चों को वर्चुअल शिक्षा भी दी जा सकती है। जिसमें गरीब परिवारों के बच्चों को फीस में विशेष छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-7 की लाइब्रेरी का सीएम करेंगे उद्घाटन
बाल भवन के अधीन सेक्टर-7 में एक डिजिटल लाइब्रेरी बन कर तैयार है। जिसका जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्घाटन करेंगे। यहां बिना उद्घाटन के ही करीब 40 दाखिले हो चुके हैं और बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

डिजिटल लाइब्रेरी मिलने का इंतजार समाप्त हो गया है। लाइब्रेरी को लेकर जगह मिल गई हैं जिनका टेंडर होने के बाद काम भी शुरू हो चुका है। इनसे ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को लाभ होगा।
विश्वास मलिक, जिला बाल कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed