फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Why is Punjab government raising the issue of capital, people will understand soon: Manohar

राजधानी का मुद्दा क्यों उठा रही पंजाब सरकार, जल्द समझ जाएगी जनता : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Why is Punjab government raising the issue of capital, people will understand soon: Manohar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

घरौंडा/करनाल। पंजाब-हरियाणा की चंडीगढ़ को लेकर चल रही रार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि इस विवादित मुद्दे को उठाने के पीछे पंजाब सरकार का कोई मकसद छिपा हुआ है। पंजाब की जनता इस मकसद को जल्द समझ जाएगी। फिलहाल हरियाणा सरकार और विपक्ष इस मसले पर एकजुट है। चंडीगढ़ पर हरियाणा और पंजाब दोनों का अधिकार है।
सीएम सोमवार को करनाल के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इस संबंध में बिल पास करना बेमानी है, हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले आठ बार विस में बिल पास किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को चंडीगढ़ की जगह एसवाईएल पर बात करनी चाहिए और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में 138 संस्कृति मॉडल स्कूल, 650 व्यायामशाला व योगशालाओं का निर्माण कराया गया है। जल्द ही सभी व्यायामशालाओं के लिए एक हजार योग शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। सीएम ने कांग्रेस नेता रहे अशोक तंवर पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग महत्वाकांक्षी होते हैं, जो सत्ता के लिए दर-दर भटकते हैं। लेकिन उनको सत्ता नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘क्या थारे गाम्य कदै थारा विधायक भी आवै से कै’
-गांव रसीन में सीएम मनोहर लाल पहुंचे तो ग्रामीणों से पूछा कि ‘तुम्हारा विधायक भी कदै गांव में भी आवै सै है या नहीं।’ ग्रामीणों ने कहा कि विधायक हरविंद्र कल्याण उनके हर सुख दुख में शामिल होते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण भी करते हैं।

नशे से दूर रहकर खेलों में रुचि बढ़ाएं युवा
-गांव खरकाली व स्टौंडी के हेल्थ वेलनेस सेंटर तथा गांव रसीन में व्यायामशाला के निरीक्षण के दौरान सीएम ने युवाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ‘गात कै मिट्टी लागेगी तो, गात मजबूत बणेगा।’ उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराई से दूर रहें और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाएं, खेलों से अनुशासन की भावना पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed