फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   When stopped from harvesting wheat, he was threatened with death

Karnal News: गेहूं काटने से रोका तो जान से मारने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
When stopped from harvesting wheat, he was threatened with death
घरौंडा। खेत में मशीन से गेहूं कटवाने का काम रुकवा कर किसान को पीटने का मामला सामने आया है। किसान ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना घरौंडा पुलिस को अराईपुरा गांव निवासी जितेंद्र पाल ने बताया कि वह 17 अप्रैल की रात 8:30 बजे वह अपने भाई के साथ ज्ञानपुरा क्षेत्र में गेहूं काटने के लिए कम्बाइन मशीन लेकर गया था। तभी दो गाड़ियों से आए कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट की। जितेन्द्र ने बताया कि खेत में काम करते समय एक गाड़ी से सतपाल और जयपाल सिंह और दूसरी काली गाड़ी से शक्ति और सूर्यप्रताप समेत करीब 5-6 अन्य लोग उतरे। इनमें से शक्ति और सूर्यप्रताप देशी कट्टा लेकर आए थे, जबकि बाकी लोगों के पास लाठियां थीं। इन सभी ने न केवल हमला किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रोहताश को तफ्तीश सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed