फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather's effect... muscle stiffness, fever patients increased

Karnal News: मौसम की मार... मांसपेशियों में जकड़न, बुखार के मरीज बढ़े

Wed, 10 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 10 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Weather's effect... muscle stiffness, fever patients increased
करनाल। बारिश और बदलते मौसम की मार से लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में जकड़न और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में 70 से 80 मरीज इसी समस्या के पहुंच रहे हैं। हड्डी रोग ओपीडी में 40 से 50 मरीज बुखार होने के कारण हड्डियों के दर्द की शिकायत के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में बारिश के बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही हैं। डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, खांसी जुकाम और डायरिया के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। रोजाना जनरल ओपीडी में 70 से 80 मरीज केवल वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। महिलाओं में शरीर दर्द और कमजोरी से परेशान महिलाओं की कतार लग रही है।
विज्ञापन

डॉ. कुलबीर ने बताया कि रोजाना ओपीडी में 70 से 80 मरीज शरीर में दर्द और बुखार के पहुंच रहे हैं। चार से पांच मरीज डायरिया के भी आ रहे हैं। बारिश के बाद मरीजों को यह सलाह दी जाती है कि वह बाहर के तरल पदार्थ न पीएं, जंक फूड खाने से बचें और बदलते मौसम में ठंडा पानी पीने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. कार्तिक ने बताया कि रोजाना सामान्य ओपीडी 150 से 200 रहती है लेकिन बारिश के बाद से यह ओपीडी 300 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद ओपीडी में गठिया रोग वाले मरीजों की संख्या अधिक बढ़ गई है।


अस्पताल में पता चला चिकनगुनिया
मरीज संजय ने बताया कि उसे पिछले एक हफ्ते से हड्डियों में दर्द है। अस्पताल में इलाज करवाने पर पता चला कि यह दर्द चिकनगुनिया के लक्षण में पाया जाता है। समय रहते इलाज शुरू कर दिया गया। जिससे बुखार गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंचा।


बुखार के बा हो रहा हड्डियों में दर्द
वसंत विहार निवासी रमन ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार चढ़ और उतर रहा था, जिससे शरीर में दर्द व घुटनों में दर्द अधिक हो रहा था। उन्हें लगा कि उन्हें बुखार होने के साथ सामान्य ही हड्डी में दर्द हो रहा होगा। लेकिन जांच करवाने पता चला कि उन्हें वायरल बुखार है जिससे वह हड्डियों पर भी असर कर रहा था।
चिकित्सक की सलाह
बाहर का खाना व जंक फूड खाने से बचें।
पानी को उबाल कर पीएं।
सीलन वाले कपड़े न पहनें।
ठंडा पानी पीने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed