Karnal News: कान्हा के जन्मोत्सव पर भक्ति की बयार
करनाल। कर्ण की नगरी में कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हर मंदिर सजा दिखा, हर कोई कृष्ण भक्ति से सराबोर दिखा। कन्हैया के जन्मोत्सव में आधुनिकता का पुट देते हुए कई लोगों ने केक भी काटे।
शनिवार की रात जैसे ही 12 बजे, मंदिरों में घंटों की आवाज गूंजने लगी। आसमान में आतिशबाजी से सतरंगी नजारे बिखर गए। घरों से मंदिरों तक नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी के जयघोष के साथ लड्डू गोपाल जी को पंचामृत स्नान करवा भोग लगाया गया और एक दूसरे को कान्हा के जन्मोत्सव पर बधाई दी गई।
शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में कान्हा जी को झूला झुलाने के लिए पहुंच गए थे। कुंजपुरा रोड के श्रीसनातन धर्म मंदिर में शाम के समय झांकियों का आनंद लेने के लिए शहरवासी बच्चों सहित उमड़ पड़े, जहां उन्होंने सुंदर सुंदर झांकियों का आनंद लिया। सेक्टर-13 के श्री गीता मंदिर के प्रधान कैलाश चंद गुप्ता ने श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव पर रात्रि 12 बजे चांदी के लड्डू गोपाल का पंचामृत से स्नान करवाया और भोग लगा, केक काट एक दूसरे को बधाई दी।
वहीं श्री सनातन मंदिर कुंजपुरा रोड पर ठाकुर जी को झूला झूलाने के लिए घंटों कतार में श्रद्धालु खड़े रहे। इस अवसर पर कंस की झांकी, श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की झांकी, शेष नाग पर कान्हा जी, हवा में हनुमान जी, विशाल पुतना वध, उंगली पर गोवर्धन उठाना और राक्षस वध की विशेष झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु कान्हा जी को झूला झूलाने के लिए पहुंच गए थे जो सिलसिला रात्रि बारह बजे तक चला। आशीष सागर स्नेही बंधु ने इस अवसर पर भजनों से सभी को भाव विभोर कर दिया। मंदिर कमेटी की ओर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
श्रीकृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में आपरेशन सिंदूर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही तो नंद बाबा का कान्हा जी को नंदी पार करवाना और गुफा को देख श्रद्धालु दंग रह गए। सदर बाजार के रघुनाथ मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुंदर झांकियां सजाई गई थी जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। मां वैष्णो देवी गुफा में लगी बर्फ के ऊपर से नंगे पाव चलकर श्रद्धालुओं ने कान्हा जी के दर्शन किए। रात्रि 12 बजे श्रद्धालुओं ने लड्डु गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

90.... रात्रि 12 बजे कान्हा जी के जन्मोत्सव पर उन्हें पंचामृत स्नान करवाते प्रधान कैलाश चंद गुप