फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water level in Yamuna Flood in Haryana

यमुना नदी में उफान: 10 किलोमीटर के दायरे में फैला पानी, किसानों की फसलें हुईं बर्बाद, कई गांव हुए जलमग्न

Wed, 03 Sep 2025 05:26 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल
माई सिटी रिपोर्टर करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 05:26 PM IST
सार

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से यमुना नदी उफान पर है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में करीब दस किलोमीटर के दायरे को यमुना नदी कवर कर चुकी है। जिससे खेतों और कई गांवों में पानी घुस गया है। 

विज्ञापन
Water level in Yamuna Flood in Haryana
रिहायशी इलाकों में पहुंचा यमुना नदी का पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर 1.65 लाख क्यूसेक पानी का जल प्रवाह दर्ज किया गया है। वहीं, यमुना नदी का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश में करीब दस किलोमीटर के दायरे को कवर कर चुका है। इससे हरियाणा की ओर करनाल जिले के कुंजपुरा, घरौंडा और इंद्री के करीब 34 गांव के खेतों में यमुना नदी का पानी घुस चुका है। इस पानी ने जिले की करीब दस हजार एकड़ से ज्यादा फसलों को जलमग्न कर दिया है। जिससे फसलें खराब हो गई हैं।
विज्ञापन


फसलों को पहुंचा भारी नुकसान 
ज्यादातर सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। वही, गन्ने की फसल भी गलने के बाद पीली पड़ने लगी है। किसानों को हुए इस नुकसान का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है। प्रशासन और पटवारियों की रिपोर्ट के बाद असल नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से दो मकानों को पहुंचा नुकसान 
खंड के कुछ गांव शहर और आसपास के गांवों से पूरी तरह कट चुके हैं। हरियाणा को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला शेरगढ़ टापू का पुल डूब चुका है। यहां 20 साल पहले नया पुल बनाने के लिए पिलर तो लगाए गए थे लेकिन आज तक यहां पुल का निर्माण ही नहीं हो सका। लोगों को दूसरे गांव जाने के लिए तैरकर, ट्रैक्टर पर और टायर की टीप के सहारे पानी को पार करना पड़ रहा है। डबकौली खुर्द जैसे गांव बाढ़ के पानी से चारों ओर से घिर चुके हैं। इस गांव के चारों ओर चार से छह फीट तक पानी भरा है। इनके अलावा इंद्री के कलसौरा गांव में दो घरों की छत गिर चुकी है। इस हादसे में एक महिला घायल हुई है। इंद्री के ही रंदौली गांव में  बारिश का पानी आ गया है। इससे करीब 15 घर जलमग्न हो चुके हैं। बलड़ी गांव में भी एक घर की छत गिरी है। 

इन गांवों के खेतों में भरा यमुना का पानी
यमुना के समीपवर्ती इंद्री, कुंजपुरा और घरौंडा खंड के गांव चोरा, चोरपुरा, डबकौली, डबकोली कलां और खुर्द, घीर खालसा, वाणी खेड़ा, सिंकदरपर, शेरगढ़ टापू, नबीपुर, ढाकवाला, मंगलौरा, मंगलौरा कदीम, मोहनपुर, चंडीपुर पार, मुस्ताफाबाद, दबरकीपुर, चकभारी, नलवी पार, भारी, चुसाना, नसीरपुर, खराजपुर, जरौली, मोहद्दीनपुर, मोदीपुर, छपरा जापती, बिशनगढ़, तातारपुर, कमालपुर, गदरिया, हलवाना, नागल, सैदपुर के खेतों में पानी भर चुका है।



ये भी पढ़ें: हरियाणा में बारिश का कहर: इन जिलों में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed