फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   warning of suicide and desertion administration alert

पलायन करने और एक व्यक्ति ने की आत्मदाह की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
warning of suicide and desertion administration alert
गांव फुसगढ़ में एक पक्ष द्वारा घरों में की गई तोड़फोड़ और आगजनी के बाद शुक्रवार को महापंचायत हुई। जिसमें पीड़ित वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने पलायन का एलान कर दिया। वहीं बसपा नेता रामकुमार ने चेतावनी दी कि यदि आज शाम 6 बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अंबेडकर चौक पर आत्मदाह कर लेगा। जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मंच गया। एसपी गंगाराम पूनिया ने मौके पर पहुंचकर समाज के लोगों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में डीसी निशांत कुमार यादव भी महापंचायत में पहुंचे और करीब एक घंटे तक समाज के 20 सदस्यों की कमेटी के साथ उन्होंने और एसपी ने बैठक कर बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए। हालांकि देर शाम तक समाज के लोगों की बैठक चलती रही।
विज्ञापन

गन लाइसेंस और सुरक्षा की मांग
फुसगढ़ गांव की वाल्मीकि बस्ती में वीरवार दोपहर सीता नाम के व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई घरों में तोड़फोड़ और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। वहीं सात बाइकों को तोड़ दिया था। इस घटना के बाद बस्ती के लोग सहमे हुए हैं। एसपी व डीसी के समक्ष लोगों ने गन लाइसेंस और सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

एसपी ने घर-घर जाकर किया मुआयना
महापंचायत में हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष यसवीर, अखिल वाल्मीकि महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार, हलका अध्यक्ष पूंडरी धर्मेंद्र, जन कल्याण सोसाइटी हरियाणा के अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह, प्रदेश महासचिव सुरेंश टांक, एडवोकेट सोनिया तंवर, जयराम रंगा आदि ने कहा कि पुलिस ने एफआईआर में कई महम धारा जैसे 120बी नहीं लगाई है। समाज ने पुलिस के प्रति भी रोष प्रकट किया। दोपहर के समय एसपी ने समाज के लोगों के साथ घर-घर मुआयना किया। लोगों ने घर के गेट पर चलाई गई गोली का निशान भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लोगों ने 12 आरोपियों के नाम दिए थे। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल गांव में तैनात है।

-गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
समाज के लोगों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। जिन लोगों के घरों में तोड़फोड़ हुई है। उन्हें मुआवजा भी दिलाया जाएगा। प्रशासन समाज के लोगों के साथ है। उन्हें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है।
-निशांत कुमार, डीसी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed