फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wakf Board Bill debated in Youth Parliament

Karnal News: युवा संसद में हुई वक्फ बोर्ड बिल पर बहस

Thu, 11 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 11 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Wakf Board Bill debated in Youth Parliament
113... असंध पोपड़ा गांव के राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में आयोजित  युवा संसद कार्यक्रम में भाग ल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। पोपड़ा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे युवा सांसद 2025 का खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्फ बोर्ड बिल-2025 पर युवा संसद में बहस हुई। बिल को पास कर राज्यसभा को भेजा गया।
कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 52 विद्यार्थियों ने युवा सांसदों की भूमिका निभाई। उन्होंने संसद में कुल 11 विषयों पर चर्चा की। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ लोकसभा का शीतकाल सत्र के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

स्पीकर की भूमिका राहुल, नेता प्रतिपक्ष रेहान व प्रधानमंत्री की भूमिका अभिषेक ने निभाई। कार्यक्रम का निरीक्षण बृजेश वत्स ने किया। संसद में अन्य विद्यार्थियों ने भी भूमिकाएं निभाईं। असंध के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सुनील कुमार ने जज की भूमिका निभाई। स्टाफ सदस्य राधेश्याम विनोद कुमार व अन्य का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य चंद्रभान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed