फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Waited for five years, now Kohand's overbridge will be ready in two months

Karnal News: पांच साल इंतजार किया, अब दो माह में बनकर तैयार होगा कोहंड का ओवरब्रिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Waited for five years, now Kohand's overbridge will be ready in two months
निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करते  हरियाणा विधानसभा  अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण । संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। करीब पांच साल के इंतजार के बाद कोहंड का रेलवे ओवरब्रिज का काम फिर शुरू हो गया है। इसके दो महीने में बनकर तैयार होने का दावा किया जा रहा है। ओवरब्रिज के बनने के बाद कोहंड से गांजबड़-बड़ौली की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा। रेलवे की प्रक्रिया और कोरोना के कारण निर्माण कार्य अटक गया था। कुल 51 करोड़ रुपये की इस परियोजना से लोगों को सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।

गांव कोहंड में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण पहुंचे और बारीकी से सभी कार्यों को जांचा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य तीव्र गति से होना चाहिए ताकि लोगों को शीघ्र ही ओवरब्रिज की सौगात मिल सके। अध्यक्ष कल्याण ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बताया कि रेलवे की ओर से अभी कुछ काम बाकी है, दो महीने में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो कि गांव कोहंड के दोनों ओर बसासत है। इसलिए पुल मंजूर कराते समय लोगों की सुविधा के लिए अंडरपास का भी प्रावधान कराया गया। रेलवे लाइन के ऊपर का हिस्सा रेलवे द्वारा बनवाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस पुल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 37 करोड़ और रेलवे द्वारा 14 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






डिजाइन बदलने में हुई ज्यादा देरी

अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया कि लोगों की सुविधा अनुसार पुल के डिजाइन में भी बदलाव कराना पड़ा, क्योंकि कोहंड से गांजबड़-बड़ौली की ओर जाने वाले रास्ते पर मुड़ने के लिए वाहनों को दिक्कत पेश आती थी और गांव भी एक-तरह से दो हिस्सों में बंट गया था। डिजाइन में बदलाव के लिए सरकार से विशेष मंजूरी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed