{"_id":"6349d7b6e7661000e26d74b1","slug":"voters-and-candidates-are-excited-about-the-first-election-of-the-new-moonak-section-karnal-news-knl124500324","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड रिपोर्ट पंचायत चुनाव मूनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड रिपोर्ट पंचायत चुनाव मूनक
विज्ञापन
मूनक के गढ़ी जाटान गांव में चुनाव पर चर्चा करते ग्रामीण।
मूनक। ये करनाल जिले का नया ब्लाक है। ये पंचायत चुनाव इस खंड का पहला चुनाव है। 29 ग्राम पंचायतें इसमें शामिल की गई है। पहली बार यहां ब्लाक समिति का गठन किया जाएगा। इसलिए ये चुनाव इस ब्लाक के लिए बेहद खास है। इस बार अपने अलग ब्लाक के प्रत्याशियों को चुनने के लिए मतदाता भी उत्साहित हैं। सरपंच, पंच के लिए गांव गांव में जोश देखा जा रहा है, जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव को लेकर भी कम उत्साह नहीं है।
खंड मूनक के लोगों का कहना है कि पास ही खंड बनने से अन्य कार्य व चुनाव के समय में जरूरी कागज के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता। अब अपना खंड होगा। अपनी सरकार होगी। पंचायत से लेकर ब्लाक तक के कार्यो के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन अभी ग्राम पंचायतों में कई दिक्कतें हैं। कई में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं तो कहीं गलियां अंधेरी हैं। अब चुनाव घोषित होते ही प्रत्याशियों ने तेजी के साथ जनसंपर्क शुरू कर दिया है। संभावित प्रत्याशियों के आवासों पर तो मेले जैसा माहौल है। गांव में चौपालें भी सजने लगी है। जहां चार लोग एकत्र होते हैं तो चर्चा चुनावी हो जाती है। सोशल मीडिया पर लोग त्योहारों की शुभकामनाएं देने के जरिये अपना चेहरा दिखाने की होड़ में शामिल हैं।
खंड के आंकड़े
बता दें कि खंड मूनक में 29 पंचायतें हैं, जिनमें 346 पंचायत सदस्य वार्ड व 23 ब्लॉक समिति वार्ड शामिल है। सरपंच पद के लिए दो पंचायत बीसी आरक्षित है। आठ पंचायतें एससीएसटी के लिए हैं तो आठ पंचायतें सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पंचायत सदस्य 89 अनुसूचित जाति के लिए, जिसमें 39 महिलाएं व 50 पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। बीसी 17 महिलाएं व 22 पुरुष के लिए आरक्षित की गई। ब्लॉक समिति 23 वार्ड में 6 वार्ड एससी बीसी के तीन, सामान्य महिलाएं सात, वार्ड 7 वार्ड पुरुषों के लिए सुरक्षित किए गए। सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को लुभाने पर जुट गए हैं।
विज्ञापन
-
ये हैं मुद्दे
- गांव की पंचायत पढ़ी लिखी होनी चाहिए, जो गरीबों की सहायता कर सके।
- निष्पक्ष तरीके से योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचा सके, उन्हें सुविधा दे सके।
- सबसे पहले जो लोग वंचित रह गए उन्हेंव योजनाओं का लाभ दिलाया जाना चाहिए।
- डेरे में रहने वाले लोगों के घर सिर्फ खेत की बिजली से रोशन होते हैं, उनके लिए मेट्रो लाइट की व्यवस्था हो।
- गांव में पानी की निकासी न होने से बड़ी परेशानी है, इसकी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
- गांवों को भी शहरों की तर्ज पर मबलभूत सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए
- गांव में स्कूल, कॉलेज व उपचार के लिए अस्पताल खुलवाए जाने होने चाहिए।
- जिन क्षेत्रों में टंकी का पानी नहीं है, वहां पेयजल की व्यवस्था की जानी चाहिए।
चुनाव के बाद भी सुखदुख बांटे प्रत्याशी
-गांव वासी बबलू राम कहते हैं कि हर साल की तरह पांच साल बाद चुनाव आए तो प्रत्याशी घर घर पहुंचने लगते हैं, लेकिन यदि चुनाव के बाद भी इसी तरह से घर घर जाकर सुख दुख बांटे तो शायद चुनाव की आवश्यकता की नहीं पड़ेगी।
अस्पताल न होने से लोग परेशान
प्रीतम सिंह कहते हैं कि गांव में बेहतर अस्पताल नहीं होने के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतें हैं, लोगों को उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों व शहरों को जाना पड़ता है। अब तक सरकार भी प्रयास कर रही है, तो बड़ा अस्पताल बनना चाहिए।
घर-घर जाने का क्रम शुरू
मोहनलाल ने बताया कि यूं तो प्रत्याशी पिछले दो सालों में कई बार घर घर घूम चुके हैं, जब चुनाव टल जाता था तो घर बैठ जाते थे, अब पिछले कुछ दिनों से फिर घर घर जाने का क्रम शुरू हो गया है। आज तारीख तय हुई तो कई लोग चुनाव लड़ने की फिराक में दिख रहे हैं।
बदला लोगों का व्यवहार
गुरनाम सिंह ने बताया कि चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद अचानक लोगों का व्यवहार ही बदल गया है। जो लोग कभी किसी से बात करना भी पसंद नहीं करते थे, अब वह आकर सीधे पैरों को हाथ लगाने में भी नहीं हिचक रहे हैं।
अधिक से अधिक फंड दे सरकार
- मुनक ब्लाक नया है, इसमें विकास की असीम संभावनाएं हैं। हरियाणा सरकार को भी ब्लाक को विकसित करने के लिए अधिक फंड देना चाहिए, ताकि यहां का ढांचागत विकास भी हो सके। गांवों तक विकास की रोशनी पहुंच सके।
कई लोगों के चेहरों में आई रौनक
शेर सिंह भीम का कहना है कि जैसे ही इलेक्शन की घोषणा हुई तो अनेक चेहरों पर रौनक आ गई है। कई लोग तो ऐसे हैं जो खुद तो चुनाव नहीं लड़ते लेकिन चुनाव का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह दूसरे लोगों को चुनाव लड़ाते हैं। वह भी सक्रिय हो गए हैं।