{"_id":"7b2907da801eae7e3573decf08c9144b","slug":"virbhan-selected-for-international-yoga-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभान का अंतरराष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप के लिए चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभान का अंतरराष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप के लिए चयन
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया के कुआलांलमपुर में 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप के लिए हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर वीरभान का चयन भारत की टीम में हुआ है। वीरभान ने बताया कि वह भारत की टीम में हरियाणा पुलिस से अकेले खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी 6 बार अंतरराष्ट्रीय स्तर और 27 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुके हैं।
वीरभान10 दिसंबर से पंचकुला में लगने वाले कैंप में भाग लेंगे। कैंप में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वह 3 बार भारत योगा सम्राट टाइटल से नवाजे जा चुके हैं। वीरभान 2008 में हरियाणा पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा से कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता जगत सिंह, योगा कोच एमएस देसवाल, गजनूप सिंह पीटीआई और पुलिस के अन्य अधिकारियों को दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनका लक्ष्य भारत की टीम को गोल्ड दिलाना है।